उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने छठ पूजा के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी
Nov 15, 2026, 15:49 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 15 नवंबर (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को छठ पूजा के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए एक संदेश में उपराज्यपाल ने छठ पूजा को भगवान सूर्य की उपासना और भक्ति को समर्पित एक महान त्योहार बताया।
उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान सूर्य और छठी मैया सभी को सुख, शांति, नई ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। सिन्हा ने इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

