उपराज्यपाल सिन्हा ने माता वैष्णो देवी के दर्शन करके शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 19 मार्च (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और सभी की शांति, समृद्धि, सुख और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

उपराज्यपाल ने अपने फेसबुक हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। सभी की शांति, समृद्धि, सुख और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story