उपराज्यपाल ने महाराजा हरि सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 23 सितंबर (हि.स.)।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को महाराजा हरि सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक सुधारों, जन कल्याण और समावेशी विकास में उनके योगदान को याद किया।

एक संदेश में उपराज्यपाल ने महाराजा हरि सिंह को एक प्रबुद्ध राजनेता और प्रगतिशील विचारक बताया जिन्होंने जन कल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से कई दूरगामी सुधार किए।

उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि जनसेवा, समानता और समावेशी विकास के उनके आदर्श हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उपराज्यपाल ने महाराजा हरि सिंह की दूरदृष्टि, विशेष रूप से सामाजिक समानता, कल्याणकारी शासन और व्यापक जनहित के विकास पर उनके जोर की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला।

महाराजा हरि सिंह की जयंती जम्मू और कश्मीर के सामाजिक और प्रशासनिक विकास में उनके योगदान और विरासत को याद करने के लिए मनाई जाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story