उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर व देश भर के लोगों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 08 नवंबर (हि.स.)।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर व देश भर के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

उपराज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, दीपावली के पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की शाश्वत जीत का प्रतीक है। इस हर्षोल्लास के अवसर पर आइए हम सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने तथा करुणा और एकजुटता की भावना को फैलाने के लिए खुद को पुनः समर्पित करें।

उन्होंने आगे कहा कि आइए हम जरूरतमंद लोगों तक पहुँचें और उन्हें सहयोग तथा खुशियाँ प्रदान करें। मेरी प्रार्थना है कि माँ लक्ष्मी, भगवान गणेश और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हर घर पर बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए,और उनके जीवन को आशा तथा आनंद के प्रकाश से जगमगा दे।ल

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ देश-विदेश में दीपावली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश का त्योहार दीपावली, बुराई पर अच्छाई की जीत और सत्य तथा धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आशा, सद्भाव और करुणा का शाश्वत संदेश देता है साथ ही एकता और आपसी सम्मान के उन मूल्यों को मजबूत करता है जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को परिभाषित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार हर घर में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा, दीपावली का यह त्योहार हर घर को खुशियों से रोशन करे और जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश में शांति, समृद्धि और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774177 Articles

Share this story