जीडीसी महानपुर में ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ पर व्याख्यान आयोजित
कठुआ, 06 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में साधना सप्ताह के तहत पांचवें दिन ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
व्याख्यान संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. मोहनिंदर नाथ शर्मा द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, वेदों की विरासत और आधुनिक समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयुर्वेद, योग और भारतीय दर्शन की महत्ता को भी विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्रो. नमिता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

