साधना सप्ताह के तहत जीडीसी महानपुर में एआई पर व्याख्यान, छात्रों को नई तकनीक से जोड़ा

WhatsApp Channel Join Now
साधना सप्ताह के तहत जीडीसी महानपुर में एआई पर व्याख्यान, छात्रों को नई तकनीक से जोड़ा


कठुआ, 03 अप्रैल (हि.स.)। साधना सप्ताह के अंतर्गत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 2 से 8 अप्रैल तक मनाए जा रहे साधना सप्ताह के तहत प्राचार्य डॉ. संगीता सुदान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

व्याख्यान कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रमुख प्रो. गगनदीप सिंह ने दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास क्रम, मूल सिद्धांतों और वर्तमान दौर में इसके बढ़ते प्रभाव को सरल भाषा में समझाया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और दैनिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोगों पर भी प्रकाश डाला। प्रो. सिंह ने छात्रों को इस क्षेत्र में रुचि विकसित करने और आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों व स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. बिंटी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story