आरएस पुरा में सेशन कोर्ट की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 01 जून (हि.स.)।

मुंसिफ कोर्ट आरएस पुरा के वकीलों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर आरएस पुरा को सेशन कोर्ट का दर्जा दिए जाने की लंबे समय से लंबित मांग को जल्द पूरा करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि आरएस पुरा एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र है और यहां बड़ी संख्या में न्यायिक मामलों की सुनवाई होती है जिसके बावजूद सेशन कोर्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेशन कोर्ट का दर्जा मिलने से स्थानीय लोगों को न्याय के लिए जम्मू नहीं जाना पड़ेगा और समय तथा संसाधनों की बचत होगी। प्रतिनिधियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story