इंस्पायर मैगजीन का लोकार्पण, डीसी ने पैरामेडिक्स को दिया सेवा का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
इंस्पायर मैगजीन का लोकार्पण, डीसी ने पैरामेडिक्स को दिया सेवा का संदेश


कठुआ, 06 अगस्त (हि.स.)। सरकारी एएनएमटी स्कूल कठुआ की वार्षिक पत्रिका इंस्पायर के प्रथम संस्करण का लोकार्पण उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने जीएमसी कठुआ के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में किया।

इस अवसर पर एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा, सीएमओ डॉ. विजय रैना, प्रिंसिपल मनीषा देवी सहित कई अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उपायुक्त ने संस्थान को बधाई देते हुए पैरामेडिकल पेशे को सेवा का माध्यम बताया और विद्यार्थियों को करुणा, समर्पण व पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पत्रिकाएं छात्रों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। मैगजीन में छात्रों और स्टाफ की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक लेख, कविताएं और अन्य साहित्यिक योगदान शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story