कृष्णा नगर में 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू पश्चिम के विधायक अरविंद गुप्ता ने वार्ड नंबर 12 के कृष्णा नगर में गुरु रविदास मंदिर के पास 35 लाख रुपये की लागत से गलियों और नालियों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना है।

इस दौरान विधायक ने इलाके में चल रहे सीवरेज और नालियों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जम्मू पश्चिम में बेहतर गलियों, जल निकासी, सीवरेज और स्वच्छता सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा के तलाब तिल्लो मंडल अध्यक्ष अनिल अंगराल सहित कुंदन लाल गुप्ता, रमेश कुमार, चक्षु कपूर, जतिंदर कौर, सुरजीत सिंह चिब, बिशम चिब, अजय सिंह, कांता देवी, संजय गुप्ता, मनमोहन शर्मा और समरदीप सिंह करण सहित अन्य नेता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे। जम्मू नगर निगम के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760910 Articles

Share this story