कठुआ में अमरनाथ यात्रा-2026 के तहत शनिवार को लेजर एंड बीम शो
Jul 3, 2026, 14:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कठुआ, 03 जुलाई (हि.स.)। श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन कठुआ द्वारा शनिवार को लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र में भव्य लेजर एंड बीम शो का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शनिवार शाम 8 बजे से शुरू होगा।
यह आकर्षक लाइट एवं लेजर शो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन का उद्देश्य यात्रा के आध्यात्मिक माहौल को और अधिक भव्य बनाना है। कार्यक्रम का संचालन डीआईपीआर कठुआ के सहयोग से किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

