लरगन ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल 23 फरवरी को
जम्मू, 21 फ़रवरी (हि.स.)। लरगन ब्राह्मण बिरादरी की एक अहम बैठक आज गांव लरगन में प्रधान ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 23 फरवरी सोमवार को कुलदेवी स्थान, गांव लरगन में आयोजित होने वाले वार्षिक मेल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मेले के अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9 बजे कुलदेवी पूजन, हवन-यज्ञ और सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। बिरादरी के सदस्यों से व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को श्रद्धा व अनुशासन के साथ संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने समस्त बिरादरी और क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार सहित कुलदेवी स्थान, लरगन में आयोजित मेले में भाग लेकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त करें और सामाजिक एकता को मजबूत बनाएं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

