रामबन में भूस्खलन से यातायात बाधित, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आवागमन रुका

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू 31 मार्च (हि.स.)। रामबन जिले के मेहर के पास भूस्खलन के कारण अप और डाउन दोनों ट्यूब अवरुद्ध हो जाने के बाद सोमवार रात जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह भूस्खलन ट्रेलर पार्किंग क्षेत्र के पास हुआ जिससे उस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ से बचने के लिए चंदरकोट, जाखियानी खरपुरा और किस्तवाडी पथेर पर यातायात रोक दिया है।

अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story