लगातार बारिश के बीच जम्मू के खेड़ी गांव में जमीन धंसने की घटना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 20 अगस्त (हि.स.)।

लगातार हो रही बारिश के बीच जम्मू के खेड़ी गांव में जमीन धंसने की घटना सामने आई है जिससे कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। अचानक जमीन में हलचल और धंसाव से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश के कारण जमीन कमजोर होने की आशंका है जिसके चलते मकानों की दीवारों और अन्य हिस्सों में गंभीर दरारें विकसित हुई हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन करने और आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने की मांग की है।

फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा स्थिति की निगरानी और प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी आकलन किया जाना महत्वपूर्ण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story