पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग बरामद, बम निरोधक दस्ते ने की नष्ट
Nov 12, 2026, 19:41 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पुंछ, 12 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरुवार को नियमित गश्त के दौरान सेना ने एक पुरानी बारूदी सुरंग बरामद की।
एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने बालाकोट सेक्टर में बाड़ के आगे नियमित गश्त के दौरान बारूदी सुरंग का पता लगाया। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग बरामद होने के बाद सेना के बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम मौके पर पहुंची और शाम को विस्फोटक उपकरण को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि बरामदगी स्थल पर नियंत्रित तरीके से बारूदी सुरंग को नष्ट किया गया, जिसमें किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

