लद्दाख हिल काउंसिल चुनाव 4 दिसंबर को, 17 नवंबर से नामांकन शुरू

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 10 नवंबर (हि.स.)। लद्दाख राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी 'लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों' (एलएएचडीसी) के चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत मतदान 4 दिसंबर को होगा। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार 20 नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया 8 दिसंबर तक संपन्न हो जाएगी।

यह अधिसूचना राज्य चुनाव आयुक्त सुधांशु पांडे द्वारा 10 नवंबर को जारी की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774734 Articles

Share this story