वन्यजीव विभाग ने कुलगाम में दो काले भालू पकड़े, एक को जंगल में छोड़ा

WhatsApp Channel Join Now


कुलगाम, 10 जून (हि.स.)। वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के डमहल हंजीपोरा इलाके के नागम गांव से दो काले भालू पकड़े।

वन्यजीव के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में भालुओं की मौजूदगी की खबरों के बाद नागम गांव में एक ही जगह से दोनों भालुओं को पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि ज़रूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक भालू को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में छोड़ दिया गया जबकि दूसरा भालू अभी निगरानी में है।

उन्होंने कहा, दूसरे भालू को भी जल्द ही उसके रहने के लिए सही जगह (हैबिटैट) पर छोड़ दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story