काजीगुंड में अज्ञात वाहन की टक्कर से लड़की की मौत

WhatsApp Channel Join Now


कुलगाम, 10 जुलाई (हि.स.)। शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में केपी कॉलोनी के पास वेस्सू में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक लड़की की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में केपी कॉलोनी के पास वेस्सू में हाईवे पर लड़की को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया जबकि लड़की को इलाज के लिए तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए सौरा रेफर कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि स्कीम्स सौरा के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुलगाम जिले के बेहिबाग यारीपोरा की रहने वाली खुशबू जान पिता बिलाल अहमद वागे के रूप में हुई है।

इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और वाहन की पहचान करने तथा फरार ड्राइवर का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story