कुलगाम पुलिस ने दो घंटे के भीतर हिट-एंड-रन मामले को सुलझाया, आरोपी चालक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

कुलगाम, 26 अक्टूबर (हि.स.)। कुलगाम पुलिस ने दो घंटे के भीतर हिट-एंड-रन मामले को सुलझा लिया और आरोपी चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार रात एक अज्ञात वाहन जो तेज गति से चल रहा था ने एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया और चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुलगाम पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 203/2026 के तहत संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

तेजी से कार्रवाई करते हुए कुलगाम पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से पुलिस ने संदिग्ध वाहन का सफलतापूर्वक पता लगा लिया और घटना के दो घंटे के भीतर ही आरोपी चालक मोहम्मद आसिफ लोन पुत्र अब्दुल रहमान लोन निवासी चिमर डीएच पोरा को चिमर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सभी प्रासंगिक तथ्यों का पता लगाने और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766875 Articles

Share this story