कृष्ण मनहास ने स्पा सेंटर्स में अनियमितताओं के आरोप लगाए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 जून (हि.स.)।

जम्मू में हिंदू शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मनहास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहर के कुछ स्पा सेंटर्स को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कृष्ण मनहास ने कहा कि कुछ स्पा सेंटर्स में गलत गतिविधियों जैसी कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कराने और नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की।

मनहास ने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल प्रभावित न हो। कहा नशे की तरह ही इन पर भी नीति अपनाने की जरूरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story