जम्मू-कश्मीर के कटरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीसरा एस्केलेटर शुरू कर दिया

WhatsApp Channel Join Now

कटरा, 06 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कटरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीसरा एस्केलेटर शुरू कर दिया है। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी खासकर उन लोगों को जो भारी सामान के साथ यात्रा करते हैं।

अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल कम करना पड़ेगा और वे आसानी से एस्केलेटर की मदद से ऊपर-नीचे आ-जा सकेंगे। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए भी स्टेशन पर आवाजाही पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए जम्मू रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन पर सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। तीसरे एस्केलेटर के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन पर अधिक सुविधा और आराम मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story