श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा भवन पर हुआ मौसम सुहावना, श्रद्धालु खूबसूरत नजारे का उठा रहे लुत्फ

WhatsApp Channel Join Now

कटरा, 16 जून (हि.स.)। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। इस समय श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा भवन पर मौसम सुहावना हो गया है। इसके साथ ही वहां आने वाले श्रद्धालु इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं। सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में बारिश की संभावना है। विभाग ने तेज हवाओं और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर इसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं के दौरान पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वोटिंग एक्टिविटी को फिलहाल टाल दें। बारिश के बाद जम्मू का भी मौसम खुशगवार हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story