कठुआ ने जीती अंडर-14 लड़कियों की खो-खो ट्रॉफी

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ ने जीती अंडर-14 लड़कियों की खो-खो ट्रॉफी


कठुआ, 17 सितंबर (हि.स.)। कठुआ के दयालाचक में आयोजित इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिवीजन स्तरीय अंडर-14 लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में कठुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कठुआ ने डोडा को एक अंक से हराकर खिताब जीता।

सेमीफाइनल में डोडा ने जम्मू को सात अंकों से जबकि कठुआ ने ऊधमपुर को एक अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में जम्मू ने ऊधमपुर को एक अंक से पराजित किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं तथा खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, टीम भावना और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story