कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम कीर्ति चक्र से सम्मानित कैप्टन सुनील चौधरी के नाम पर रखा गया
कठुआ, 18 जुलाई (हि.स.)। देश के लिए अपनी जान देने वालों की बहादुरी का सम्मान करते हुए भारतीय रेलवे ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी रेलवे स्टेशन कठुआ कर दिया है।
कैप्टन सुनील चौधरी ने 27 साल की उम्र में ड्यूटी के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था और उन्हें मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े शांति-कालीन वीरता पुरस्कार, 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित किया गया था।
पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ' एक्स पर घोषणा की कि कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी रेलवे स्टेशन कठुआ कर दिया गया है। सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने परिवार और स्थानीय लोगों की इस मांग को रेल मंत्री के सामने रखा था और इस आदेश के साथ ही यह मांग पूरी हो गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

