कठुआ रेलवे पुलिस ने 9 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ रेलवे पुलिस ने 9 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार


कठुआ, 08 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रेलवे पुलिस कठुआ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ रेलवे स्टेशन से एक युवक को करीब 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जीआरपी कठुआ के एसएचओ अमित सिंह अंडोत्रा के नेतृत्व में रेलवे पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रफी मोहम्मद निवासी जगतपुर कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story