कठुआ पुलिस ने सुलझाए चोरी के दो मामले-3 लाख की संपत्ति बरामद चार गिरफ्तार, कार बाइक समेत चोरी का सामान बरामद

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ पुलिस ने सुलझाए चोरी के दो मामले-3 लाख की संपत्ति बरामद चार गिरफ्तार, कार बाइक समेत चोरी का सामान बरामद


कठुआ, 14 सितंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने एसएसपी मोहिता शर्मा की निगरानी में चोरी के दो मामलों को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है।

जानकारी के अनुसार थाना कठुआ में दर्ज पहले मामले में तीन आरोपियों रांझा, मशूम अली और नजीर हुसैन को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर करीब 2.60 लाख रुपये की एक क्यूब टेस्टिंग मशीन, मारुति सुजुकी कार, गैस सिलेंडर और वॉल फैन बरामद किए गए। वहीं ड्रीम लैंड पार्क के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने आशीक अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। दोनों मामलों को तकनीकी विश्लेषण और मानव खुफिया तंत्र की मदद से सुलझाया गया। कार्रवाई थाना कठुआ की टीम ने एसएचओ के नेतृत्व में की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story