कठुआ पुलिस ने 2 लापता महिलाओं को परिवार से मिलाया

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ पुलिस ने 2 लापता महिलाओं को परिवार से मिलाया


कठुआ, 17 जुलाई (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने नगरी और बसोहली क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लापता महिलाओं को खोजकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले मामले में 12 जुलाई को सल्लन बिलावर निवासी अशोक सिंह ने अपनी बेटी प्रिया सुम्बेरिया के लापता होने की शिकायत पुलिस पोस्ट नगरी (थाना कठुआ) में दर्ज करवाई थी। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवती को ढूंढ निकाला और परिवार को सौंप दिया।

दूसरे मामले में 9 जुलाई को शीतल नगर बसोहली निवासी शौकत अली ने अपनी बेटी शहनाज अख्तर के लापता होने की रिपोर्ट थाना बसोहली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय प्रयासों से महिला को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story