कठुआ पुलिस और रेलवे पुलिस ने उज्ज रेलवे ट्रैक के पास किया एंटी-फिदायीन मॉक ड्रिल

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ पुलिस और रेलवे पुलिस ने उज्ज रेलवे ट्रैक के पास किया एंटी-फिदायीन मॉक ड्रिल


कठुआ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस और रेलवे पुलिस ने राजबाग क्षेत्र में उज्ज नदी के पास रेलवे ट्रैक पर संयुक्त रूप से एंटी-फिदायीन और बंधक जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। इसमें राजबाग पुलिस स्टेशन के जवानों और रेलवे पुलिस ने भाग लिया।

अभ्यास के दौरान आतंकी हमले से निपटने, बंधकों को सुरक्षित निकालने और आईईडी को निष्क्रिय करने की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा जवानों को सुरक्षा प्रतिष्ठानों में सतर्कता बनाए रखने, अलार्म प्रणाली के प्रभावी इस्तेमाल और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के संबंध में जानकारी दी गई। अभ्यास के समापन पर अधिकारियों ने पुलिस और रेलवे पुलिस की टीमों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा बलों की परिचालन क्षमता बढ़ाना और संभावित आतंकी खतरे से निपटने के लिए उनकी तत्परता सुनिश्चित करना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story