कठुआ पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार-हीरानगर व नगरी में 2 तस्कर गिरफ्तार, चिट्टा बरामद

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार-हीरानगर व नगरी में 2 तस्कर गिरफ्तार, चिट्टा बरामद


कठुआ, 09 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशे के खिलाफ जारी अभियान में कठुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली पदार्थ बरामद किया है।

पहला मामला हीरानगर क्षेत्र का है जहां पुलिस टीम ने दशहरा ग्राउंड के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान शुभम कुमार निवासी दयालाचक तहसील हीरानगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 2.75 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना हीरानगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई नगरी क्षेत्र में की गई जहां पुलिस ने विशेष नाका लगाकर एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी की पहचान समीर खान निवासी बरेली (मौजूदा समय में निवासी गुंद नगरी) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 7.15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में थाना कठुआ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story