नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस की बड़ी पहल, कई स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस की बड़ी पहल, कई स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान


कठुआ, 29 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एंटी-ड्रग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यह कार्यक्रम एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत चलाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम आईटीआई हीरानगर, सरकारी हाई स्कूल चक हांडा, सरकारी हाई स्कूल दोरसी और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में आयोजित किए गए। इनमें संबंधित थानों के एसएचओ, पुलिस अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्थानीय लोगों और युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभाव, इसके सामाजिक और पारिवारिक असर के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा लोगों से इस बुराई के खिलाफ सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की। कठुआ पुलिस ने दोहराया कि नशे के खिलाफ ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story