कठुआ पुलिस ने गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम की, 9 गोवंश मुक्त, चालक गिरफ्तार
कठुआ/हीरानगर, 21 फरवरी (हि.स.)। गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने एनएचडब्ल्यू लोंडी क्षेत्र में एक ट्रक से 9 गोवंश को मुक्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में की गई।
पुलिस स्टेशन हीरानगर की टीम ने नाका जांच के दौरान पंजाब से जम्मू की ओर जा रहे संदिग्ध ट्रक जेके14डी-6067 को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में कुल 9 गोवंश अमानवीय तरीके से लदे पाए गए जिन्हें तुरंत मुक्त कराया गया। पुलिस ने चालक मोहम्मद लतीफ निवासी कांसी पट्टा, जिला रियासी को मौके पर गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना हीरानगर में एफआईआर संख्या 19/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गौ-तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें l ताकि ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

