पडेतर ऑपरेशन की सफलता पर कठुआ पुलिस का सम्मान समारोह, 70 जवान हुए सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
पडेतर ऑपरेशन की सफलता पर कठुआ पुलिस का सम्मान समारोह, 70 जवान हुए सम्मानित


कठुआ, 13 मई (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने बिलावर के पडेतर क्षेत्र में सफल एंटी-मिलिटेंसी ऑपरेशन के लिए 70 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया। जिला पुलिस लाइन कठुआ में आयोजित समारोह में सभी को नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

यह ऑपरेशन 7 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक चला जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी उस्मान को मार गिराया गया। कठिन पहाड़ी इलाके में चलाए गए इस अभियान में कठुआ पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की अहम भूमिका रही। समारोह की अध्यक्षता एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने की। उन्होंने जवानों की बहादुरी और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ऑपरेशन पुलिस की मजबूत समन्वय और सटीक खुफिया जानकारी का परिणाम होते हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story