वीपीएन इस्तेमाल पर कठुआ पुलिस का शिकंजा, दो लोगों पर एफआईआर दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
वीपीएन इस्तेमाल पर कठुआ पुलिस का शिकंजा, दो लोगों पर एफआईआर दर्ज


कठुआ, 26 नवंबर (हि.स.)। जिला मजिस्ट्रेट कठुआ के वीपीएन सेवाओं के इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कठुआ और बिलावर पुलिस थानों में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

जानकारी के अनुसार कठुआ थाने में सुरजीत कुमार निवासी कठुआ के खिलाफ एफआईआर नंबर 567/2026 तथा बिलावर थाने में नीरज कुमार के खिलाफ एफआईआर नंबर 229/2026 दर्ज की गई है। दोनों मामले भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि जिला मजिस्ट्रेट ने 4 नवंबर को आदेश जारी कर जिले में दो महीने के लिए वीपीएन सेवाओं के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था। कठुआ पुलिस ने लोगों से आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान एसपी ऑपरेशन कठुआ के नेतृत्व में एसएसपी मोहिता शर्मा की निगरानी में चलाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story