कठुआ पुलिस ने 120 बोतल अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ पुलिस ने 120 बोतल अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार


कठुआ, 01 मार्च (हि.स.)। अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने बनी क्षेत्र में 120 बोतल जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि बनी थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध शराब की बिक्री में शामिल हैं। सूचना के आधार पर एसएचओ बनी इंस्पेक्टर संदीप चिब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग और गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी ललित सिंह पुत्र लोक राज निवासी गलक, तहसील रामकोट के कब्जे से 120 बोतल जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर शराब की खेप जब्त कर ली। इस संबंध में थाना बनी में एफआईआर नंबर 13/2026 धारा 48(ए) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story