कठुआ विधायक ने संपर सपला में 250 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ विधायक ने संपर सपला में 250 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ


कठुआ, 01 मार्च (हि.स.)। कठुआ के गांव संपर सपला में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक कठुआ डाॅ भारत भूषण ने 250 केवी क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। यह ट्रांसफार्मर लंबे समय से लंबित बिजली आपूर्ति बढ़ाने की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

विधायक ने बताया कि नए और उन्नत ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से संपर सपला और रप्पड़ गांव के निवासियों को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इससे विशेष रूप से किसानों और विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें पहले बिजली की कमी के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर जेपीडीसीएल कठुआ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद शफी, एईई जेपीडीसीएल सुनील शर्मा सहित रप्पड़ और संपर सपला गांव के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की स्थापना पर खुशी जताते हुए विधायक, प्रशासन और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story