अंडर-19 हॉकी में कठुआ का दबदबा, पूंछ को 2-1 से हराकर जीती यूटी चैंपियनशिप

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-19 हॉकी में कठुआ का दबदबा, पूंछ को 2-1 से हराकर जीती यूटी चैंपियनशिप


कठुआ, 01 अक्टूबर (हि.स.)। अंतर-जिला यूटी स्तर की हॉकी चैंपियनशिप में जिला कठुआ की अंडर-19 लड़कों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कठुआ ने जिला पूंछ को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी।

फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कठुआ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिचय देते हुए जीत दर्ज की और चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी क्लब लच्छीपुर के गुरकीरत सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कठुआ टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और हॉकी क्लब लच्छीपुर में खुशी की लहर है। यह जीत जिले में उभरती हॉकी प्रतिभाओं और खिलाड़ियों की क्षमता को भी दर्शाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story