कठुआ के प्रतिनिधिमंडल ने जेके स्पोर्ट्स काउंसिल को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन
कठुआ, 11 जुलाई (हि.स.)। कठुआ के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू स्थित जेके स्पोर्ट्स काउंसिल कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में साक्षम कौशल, संदीप सिंह, अखिल जसरोटिया और अमनदीप शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने एईई जेके स्पोर्ट्स काउंसिल के माध्यम से एक्सईएन को अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान एईई ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना। एईई ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है और इसे उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांगों के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

