ज्ञान भारतम सर्वे को लेकर कठुआ प्रशासन ने दिया प्रशिक्षण, अधिकारियों को किए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

कठुआ, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ ने ज्ञान भारतम सर्वे के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह प्रशिक्षण वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरिंदर मोहन, सहायक आयुक्त पंचायत अजीत कुमार, बीडीओ मुख्यालय शालू देवी सहित विभिन्न ब्लॉक विकास अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी और पंचायत सचिवों ने भाग लिया।

तकनीकी सत्र का संचालन कश्मीर विश्वविद्यालय से जुड़े संसाधन व्यक्ति डॉ. जहांगीर इकबाल ने किया। उन्होंने सर्वे के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डेटा संग्रह में सटीकता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन पर विशेष जोर दिया। एडीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे के दौरान पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी परिवार छूट न जाए। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सर्वे प्रक्रिया, घर-घर कवरेज की रणनीति, डेटा संग्रह प्रणाली और पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story