अभिनव थिएटर में ‘कथा नाट्य उत्पत्ति की’ का मंचन, 75 कलाकारों ने दिखाई भारतीय नाट्यकला की विकास यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
अभिनव थिएटर में ‘कथा नाट्य उत्पत्ति की’ का मंचन, 75 कलाकारों ने दिखाई भारतीय नाट्यकला की विकास यात्रा


जम्मू, 25 नवंबर (हि.स.)। अभिनव थिएटर में बुधवार को नृत्यांजलि क्लासिकल डांस अकादमी की ओर से नृत्य नाटिका ‘कथा नाट्य उत्पत्ति की’ का मंचन किया गया। डॉ. प्रिया दत्ता के निर्देशन में प्रस्तुत इस नृत्य नाटिका को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। रंगयुग-ए परफॉर्मिंग आर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भरतमुनि के नाट्यशास्त्र की उत्पत्ति और भारतीय प्रदर्शन कलाओं के विकास को कथक, रंगमंच, संगीत और पारंपरिक कहानी शैली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

करीब 75 कलाकारों ने लगभग दो महीने की तैयारी के बाद इस प्रस्तुति को मंच पर उतारा। इसकी परिकल्पना, कोरियोग्राफी और निर्देशन डॉ. प्रिया दत्ता ने किया जबकि कहानी और संवाद राजकुमार बहरूपिया ने लिखे। संगीत में गुरु पुरुषोत्तम कुमार, विजय कुमार, पंकज प्रधान, प्रभात बाली और प्रिंस भट्टी ने योगदान दिया। नट और नटी की भूमिकाओं में आरजे जूही मोहन और सोहम कश्यप ने अभिनय किया। पंचवक्त्र मंदिर की वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने देवी आवाहन और पूजा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में पारंपरिक एवं आध्यात्मिक रंग जोड़ा। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story