कश्मीरी माइग्रेंट्स और एजड यूथ्स ने किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 अप्रैल (हि.स.)।

कश्मीरी माइग्रेंट्स रिलीफ होल्डर्स और एजेड यूथ्स द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को उठाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर परेशान हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने राहत, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और उन्हें उचित राहत प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story