जूस फैक्ट्री के स्टीमर में मरम्मत के दौरान विस्फोट, दो लोगों की मौत
Apr 30, 2026, 15:01 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 30 अप्रैल(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक जूस फैक्ट्री के स्टीमर में मरम्मत के दौरान विस्फोट हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट बुधवार रात अगलार में हुआ, जिसमें स्टीमर की मरम्मत कर रहे तीन लोग, सौरभ सिंह, शिव कुमार और राज कुमार घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार देर रात सौरभ ने दम तोड़ दिया, जबकि शिव कुमार की आज सुबह मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राज कुमार का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि तीनों श्रमिक उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

