जम्मू में 17 अक्टूबर को मनाई जाएगी कार्तिक संक्रांति, स्नान-दान का विशेष महत्व

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू में 17 अक्टूबर को मनाई जाएगी कार्तिक संक्रांति, स्नान-दान का विशेष महत्व


जम्मू, 16 अक्टूबर (हि.स.)। कार्तिक संक्रांति 17 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जाएगी। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए इसे तुला संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन शाम 7:50 बजे होगा, जबकि पुण्यकाल दोपहर 1:36 बजे से शुरू होगा।

महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि संक्रांति पर पवित्र स्नान, दान-पुण्य और सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, मिष्ठान्न और दक्षिणा दान कर सकते हैं। नदी में स्नान संभव न होने पर जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है।

इस दिन भगवान सूर्य, सत्यनारायण और अपने इष्टदेव की पूजा करने के साथ श्रद्धानुसार व्रत रखने या एक समय भोजन करने का भी विधान है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सात्विक आहार अपनाने और क्रोध, झूठ, नशे तथा छल-कपट से दूर रहने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story