शेषनाग सड़क निर्माण परियोजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कर्रा ने ग्रीन ट्रिब्यूनल से संज्ञान लेने की मांग की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 25 नवंबर (हि.स.)।

शेषनाग सड़क निर्माण परियोजना को लेकर जारी विवाद के बीच अब कांग्रेस का भी बयान सामने आया है।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि शेषनाग क्षेत्र के पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story