करली से बमियाल तक सड़क की हालत बदहाल, आवाजाही मुश्किल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 02 सितंबर (हि.स.)।

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में जम्मू-कटरा हाईवे के करली गांव से बमियाल तक सड़क की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर मेटाडोर चलाना भी मुश्किल है जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं और लोगों को खुद सड़क पर पड़े गड्ढों और कीचड़ को हटाकर रास्ता बनाने के लिए मजबूर होना पड़ता है ताकि मेटाडोर और अन्य वाहन गुजर सकें।

स्थानीय लोगों के अनुसार कई वर्ष पहले पीएमजीएसवाई के तहत इस सड़क के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे लेकिन अब तक सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने नगरोटा की विधायक देवयानी राणा से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण जल्द शुरू करवाने और लोगों को राहत दिलाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story