सूर्य विहार में कैथ, गंजू, पंडिता व अन्य ने होली मनाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 14 मार्च (हि.स.)। सूर्य विहार में आज सामाजिक व भाजपा कार्यकर्ताओं आर.एल.कैथ, अनीता गंजू, सनी पंडिता व अन्य ने सभी को गुलाल लगाकर रंगों का त्योहार मनाया। अनीता गंजू ने कहा होली वसंत ऋतु के आगमन और फसल कटाई के मौसम का प्रतीक है। यह उत्सव हिंदू पौराणिक कथाओं में गहराई से निहित है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

प्रधानाचार्य वरिंदर नाथ शर्मा ने कहा खुशी का यह त्योहार, एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है और भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। आर.एल.कैथ ने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में अनगिनत खुशियां, अपार प्रेम, नया उत्साह, नया जोश और सद्भाव लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि सच्चाई, रिश्तों की मजबूत डोर और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story

News Hub