बावा कैलख देव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगा कैलख मेला

WhatsApp Channel Join Now
बावा कैलख देव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगा कैलख मेला


जम्मू, 24 नवंबर (हि.स.)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बावा कैलख देव मंदिर, ठठर बनतालाब में पारंपरिक कैलख मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जम्मू नॉर्थ के विधायक शाम लाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।

बावा कैलख देव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शक्ति दत्त शर्मा ने बताया कि हर वर्ष इस अवसर पर 12 अलग-अलग बिरादरियों का पारंपरिक मेल आयोजित होता है। इनमें राजपूत, ब्राह्मण, कश्यप राजपूत, भगत और रविदासी बिरादरी सहित अन्य समुदाय शामिल होते हैं। सभी बिरादरियां अपनी-अपनी कुलदेवी के दरबार में हाजिरी लगाकर नई फसल से तैयार खिचड़ी का प्रसाद वितरित करती हैं। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्थल सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का प्रमुख केंद्र है। कार्यक्रम में प्रभाकर शास्त्री, नसीब सिंह मनहास, सुनील राका, रणधीर सिंह, पार्षद कुलदीप सिंह, साहिल सेठ, पवन सेठ, नरेश शर्मा और कमल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story