जीजीएम साइंस कॉलेज में कबड्डी मैट्स लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 11 मई (हि.स.)।

क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन द्वारा 11 मई 2026 को जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू के कॉन्फ्रेंस हॉल में कबड्डी मैट्स लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कबड्डी मैट्स जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं जिससे विश्वविद्यालय और खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के वाइस चांसलर प्रो. के. एस. चंद्रशेखर, जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रो कबड्डी लीग के कमिश्नर अनुपम गोस्वामी तथा डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डॉ. विनोद बख्शी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्षों, सचिवों और अन्य सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story