बिश्नाह में पत्रकारों से अभद्र व्यवहार के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 12 जुलाई (हि.स.)।

बिश्नाह क्षेत्र में डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज के दौरे के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब सड़क जाम की स्थिति को लेकर पत्रकारों ने डायरेक्टर से सवाल पूछे। आरोप है कि इस दौरान डायरेक्टर के साथ मौजूद एक व्यक्ति पत्रकारों से उलझ गया और उनके साथ धक्का-मुक्की तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना से नाराज पत्रकार सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति अक्सर स्थानीय विधायक के साथ देखा जाता है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर स्थिति को शांत करने के प्रयास किए गए, जबकि पत्रकारों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story