पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक जब्त


कठुआ, 07 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ पुलिस और वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हटली मोड़ क्षेत्र में लकड़ी के लट्ठों से भरा एक ट्रक जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा (आईपीएस) के समग्र पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने वन विभाग कठुआ की टीम के साथ संयुक्त रूप से हटली मोड़ में विशेष नाका लगाया। इस दौरान एक ट्रक नंबर जेके14सी-4795 को रोका गया, जिसे महेंद्र कुमार निवासी नगरोटा, तहसील रामकोट चला रहा था। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में लकड़ी के लट्ठे पाए गए, जिनके लिए वैध अनुमति नहीं थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित लकड़ी को जब्त कर लिया। मामला वन विभाग से संबंधित होने के चलते जब्त ट्रक और लकड़ी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story