पत्रकारिता के नाम पर कथित ब्लैकमेलिंग की घटनाओं और मीडिया की गिरती साख को लेकर जम्मू न्यूजपेपर्स एडिटर्स गिल्ड ने चिंता व्यक्त की
जम्मू,, 13 अक्टूबर (हि.स.)।
पत्रकारिता के नाम पर कथित ब्लैकमेलिंग की घटनाओं और मीडिया की गिरती साख को लेकर जम्मू न्यूजपेपर्स एडिटर्स गिल्ड ने चिंता व्यक्त की है। संगठन के पदाधिकारियों ने मीडिया की विश्वसनीयता, गरिमा और प्रतिष्ठा की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पत्रकारिता के नाम पर गलत गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग उठाई।
इस मुद्दे पर जम्मू न्यूजपेपर्स एडिटर्स गिल्ड के चेयरमैन राज दलूजा, अध्यक्ष ए.के. साहनी और मुख्य प्रवक्ता विशाल चोपड़ा ने मीडिया का पक्ष रखते हुए कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदार पेशा है और इसकी आड़ में कथित ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियां पूरे मीडिया समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
संगठन ने पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों, निष्पक्षता और जिम्मेदारी को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि वास्तविक और जिम्मेदार पत्रकारों की प्रतिष्ठा की रक्षा करना भी उतना ही जरूरी है।
जम्मू न्यूजपेपर्स एडिटर्स गिल्ड के पदाधिकारियों ने मीडिया जगत की विश्वसनीयता बनाए रखने और पत्रकारिता के नाम पर होने वाली कथित गलत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

