जम्मू नगर निगम की म्युनिसिपल वर्कर यूनियन ने अपनीज मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 04 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू, 04 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू नगर निगम की म्युनिसिपल वर्कर यूनियन ने बुधवार को टाउन हॉल स्थित निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की।

यूनियन अध्यक्ष रिंकू गिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार ज्ञापन देने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

यूनियन की प्रमुख मांगों में नगर निगम से एनजीओ सिस्टम को पूरी तरह समाप्त करना, सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण, कर्मचारियों के लिए कॉलोनी की सुविधा, एक्स-ग्रेशिया राशि में बढ़ोतरी और एसआरओ से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र निपटारा शामिल है।

प्रदर्शन के दौरान रिंकू गिल ने ऐलान किया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 फरवरी को सचिवालय तक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो 6 फरवरी से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story